Pages

Wednesday, 26 September 2012

OBC को नियुक्ति एवं पदोन्नति में ५२.५% आरक्षण मिले तथा SC ,ST का पदोन्नति में आरक्षण बहाल हो !

OBC को नियुक्ति एवं पदोन्नति में ५२.५% आरक्षण मिले तथा SC ,ST का पदोन्नति में आरक्षण बहाल हो ! दिनांक २५-९-०१२ को पदोन्नति में आरक्षण के समर्थन में एक विशाल Motorcycle रैली का आयोजन किया . रैली रेलवे स्टेशन से शुरू होकर लंका बस स्टैंड होते हुए मिश्र बाज़ार , महुआ बाग, कचहरी , विकास भवन , सिचाई विभाग होते हुए सरयू पाण्डेय पार्क कचहरी गाजीपुर में धरना के रूप में बदल गया तथा महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौपा गया

Tuesday, 11 September 2012

अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग एसोसियेशन जिन्दाबाद !!!!

"हम अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग (SC , ST , OBC , CM  )के लोग भारत के संविधान की उद्देशिका एवं अनुच्छेद ३८, ३९ ,४१ एवं ४३, की भावनाओं   के अनुरूप सामाजिक और आर्थिक क्षेत्र में एक व्यक्ति एक मूल्य की स्थापना करने के लिए - प्रत्येक नागरिक को नौकरी , रोजगार ,सामान कार्य के लिए सामान वेतन ,एक सामान शिक्षा तथा असंघटित  क्षेत्र के श्रमिको ( मनरेगा आदि ) को एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के वेतन के बराबर मजदूरी तथा असहायों को जीवन निर्वाह भत्ता देने के लिए सरकार को बाध्य करने का संकल्प लेते हैं "