 |
AIBCA टीम परिवर्तन भवन खजुरिया पीरनगर गाजीपुर |
14 जनवरी 2021 🦚
🏺 सबका मंगल होय 🏺
🎍 आज का सुविचार 🎍
🌹विकल्प मिलेंगे बहुत मार्ग
भटकाने के लिए,------!
🌹संकल्प एक ही काफी है
मंजिल तक जाने के
लिए,-----------------!!
🌺इसीलिए🌺
ना समझ है राहें भटक गया,
आँखों पे पट्टी डाल लिया।
समझ सोच सब दफन किया,
बस लड़ने का है जतन किया।।
🌻क्योंकि🌻
भगवान किसी ने ना देखा,
न अल्लाह का दीदार किया।
ज्ञान की बातें ना समझी,
ना मानव से प्यार किया।।
🌷लेकिन🌷
मिट्टी न करती फ़रक,
हिन्दू औ मुसलमान में।
दोनों ही नादां मर गये,
झूठी शान में,अभिमान में।।
🌻क्योंकि🌻
सत्ता के इस खेल मे,
आदमी है मोहरा।
सूखने न जख्म देते,
जख्मों को रखते हरा।।
🌺इसीलिए🌺
सूखा है गुलशन इसमें,कुछ गुल तो खिला दो,
नये जख्म देनें से पहले,पुराने तो सिलवा दो।
सारे बच्चे खेल रहे हैं, नये नये खिलौनों से,
हो सके तो एक गुब्बारा मुझे भी दिलवा दो।।
🌻क्योंकि🌻
दीपक जलता है अँधेरे को मिटाने के लिए,
शलभ जलता है, अर्थ प्यार का समझाने के लिए।
मिट्टी का दीपक, इंसान भी मिट्टी से बना है,
एक ज्योति दे,एक जिये स्वार्थ कमाने के लिए।।
आपका आज का दिन
गुरुवार तथागत की दया से मंगलमय हो।
🌹 🌹
No comments:
Post a Comment