Pages

Sunday, 31 August 2025

संविधान की शपथ लेकर मनाया गया लहरीपुर गाँव बसाने वाले संत लहरी सिंह कश्यप जी का नौंवा स्मृति दिवस


शिक्षा ! संगठन !!संघर्ष !! के वाहक लहरीपुर गाँव बसाने वाले संत लहरी सिंह कश्यप जी के नौवें स्मृति दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय सामाजिक न्याय चेतना ट्रस्ट एवं अल्टीमेट ट्रुथ यूनिवर्स ट्रस्ट के तत्वाधान में दिनांक 12 अक्टूबर 2022 को प्रातः 10.00 बजे गांव-लहरीपुर, पोस्ट टोड्डा, जनपद-शामली (उ० प्र०) में "समाजोत्थान के सभी मुद्दों पर बटे हुए वंचित वर्गों के समस्त नेतृत्व में समपूर्ण समन्वय कैसे सुनिश्चित किया जाए" नामक विषय पर एक राष्ट्रीय वैचारिक संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें  संयोजकगण के रूप में योगदान देने वाले श्रीमती सविता देवी, ग्राम प्रधान लहरीपुर,विपिन कुमार कश्यप (प्रधानपति), लहरीपुर, एडवोकेट अमित कुमार कश्यप, लहरीपुर,राकेश कश्यप पूर्व बी.डी.सी., लहरीपुर,लोकेश कश्यप, पूर्व प्रत्याशी ग्राम प्रधान, लहरीपुर,ईश्वर सिंह कश्यप, लहरीपुर, सतीश कश्यप, लहरीपुर,मा. राजवीर कश्यप, लहरीपुर,त्रिलोक चंद कश्यप, लहरीपुर,नीरज कश्यप, लहरीपुर,सर्वेश कश्यप, लहरीपुर,अशोक कुमार कश्यप, लहरीपुर, डॉ० कदम सिंह कश्यप, लहरीपुर, मा० जयप्रकाश, लहरीपुर,अंकित कश्यप, लहरीपुर, किरणपाल कश्यप, लहरीपुर,सत्यपाल सिंह कश्यप, दिल्ली,डॉ० अनुज कुमार, लहरीपुर, डॉ० सोनू कुमार सिंह, खानपुर,चौ० भोपाल सिंह कश्यप, भैंसवाल, पूरण सिंह कश्यप, लक्सर हरिद्वार,शीश पाल कश्यप, लहरीपुर, गोविन्द कश्यप, लहरीपुर,विक्रम सिंह सैनी, हरसाना,श्रीमती रेखा कश्यप, टोड्डा, शामली,मा० ब्रहमसिंह कश्यप, लहरीपुर, ऊन,शौकिन्द्र कश्यप, पुरमाफी, शामली,जयवीर सिंह टोड्डा, शामली,महेन्द्र कश्यप, जसाला, शामली,चौ० पवन कश्यप, फुगाना,डा० सुनील कश्यप, खरड़, मोनू कश्यप, गोगवान, पावटी,अंकुर कश्यप, गोगवान, पावटी,हंस काश्वरा कश्यप, बनत,प्रो० सन्दीप कुमार कश्यप,अमित कुमार, कण्डेला,डा० रामनिवास कश्यप, झिंझाना,विजेन्द्र कश्यप, झिंझाना,सन्दीप कश्यप, लहरीपुर,सलेक चंद कश्यप, लहरीपुर,जादोराम कश्यप, ममेडी,हरपाल कश्यप, ममेडी,मानसिंह कश्यप, ममेडी,दिनेश कश्यप, गागोर, शामली,रतन सिंह कश्यप, चौसाना,धर्मवीर सिंह कश्यप पूर्व चैयरमेन प्रत्याशी, ऊन,ललित कुमार कश्यप, लहरीपुर,तिलक राम कश्यप, लहरीपुर आदि रहे हैं इस कार्यक्रम को शोशल मीडिया के निम्न माध्यमो से प्रचारित किया गया www.aibca.in,AIBCA TV-Youtube Channel, SATYA SHODHAK TV-Youtube Channel, AIBCA NEWS-Youtube Channel, BC Time-Youtube Channel, AIBCASHAMLI, सत्य शोध परिषद, Mob. 9415973984, 9792021860, 9759733814, 8979676300.

    गांव लहरीपुर, जनपद-शामली के कस्वा ऊन से, ऊन चौसाना मार्ग पर, ऊन से दो किमी० दूर चौराहे से बाँयी ओर स्थित है।इस गांव को स्व० लहरी सिंह कश्यप ने लगभग सन् 1968 में बसाया था। श्री लहरी सिंह कश्यप का जन्म सन् 1938 में ऊन में हुआ था। इनके पिताजी का नाम श्री छित्तर सिंह कश्यप, माता का नाम श्रीमती बकतावरी देवी एवं पत्नी का नाम स्व० श्रीमती रामप्यारी देवी था। ये सात भाई-बहन थे। इनके बडे भाई का नाम श्री कलीराम कश्यप एवं ब्रहम सिंह कश्यप था, जिनका देहांत हो चुका है। इनके चचेरे भाई श्री कबूल सिहं कश्यप थे, इनका भी देहांत हो चुका है। छोटे भाई श्री पूरण सिंह जीवित हैं इनके छोटे एक भाई और ओमपाल सिंह कश्यप जी थे जिनका भी देहांत हो गया है । इनकी बहनों का नाम स्व० बुगली देवी एवं श्रीमती लहरो देवी है। श्री लहरी सिंह कश्यप के चार पुत्र एवं दो पुत्रियां हैं। सबसे बड़े पुत्र डॉ०जी०सिंह कश्यप स्नातकोत्तर महाविद्यालय गाजीपुर उत्तर प्रदेश में आनुवंशिकी एवं पादप प्रजनन विभाग के प्रोफेसर और अध्यक्ष है,दूसरे पुत्र डॉ सतीश कुमार कश्यप नेचर बायो फ़ूड लिमिटेड कंपनी में है,तीसरे पुत्र डॉ सत्यपाल सिंह कश्यप IIMT ग्रेटर नोएडा में इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी में असिस्टेंट प्रोफेसर है और एक पुत्र किरणपाल सिंह कश्यप  गाँव मे कृषि कार्यो में अपने व्यवसाय में लगे हुए है  और अखिल भारतीय कश्यप निषाद बिन्द समाज सेवा ट्रस्ट के राष्ट्रीय प्रचारक है, स्वभाव से मृदु, सन्मार्ग के वाहक, सत्यनिष्ठ, परोपकारी, स्वाभिमानी, ईमानदार एवं परिश्रमी, गरीबों, जरूरतमंदों के मददगार, सामाजिक कान्तिकारी और अन्धविश्वास के घोर विरोधी श्री लहरी सिंह कश्यप का देहांत 12 अक्टूबर 2013 को गांव लहरीपुर में हुआ था संत लहरी सिंह कश्यप ने जगत कल्याण की भावना से समाज में सामाजिक समन्वय स्थापित करने, सामाजिक भेदभाव दूर करने तथा समाज में शिक्षा का प्रचार प्रसार और सामाजिक एकता स्थापित करने एवं वंचित वर्गों के लिए शासन-प्रशासन, न्यायपालिका एवं सम्पूर्ण व्यवस्था में उचित भागीदारी दिलवाने हेतु देश के सभी राज्यों का भ्रमण किया और जनजागरण अभियान चलाया। उन्होंने अनुभव किया कि देश की बहुसंख्यक आबादी लगभग 7000 से भी अधिक जातियों में बांटकर रखी हुई हैं, और यह आबादी अशिक्षा, अज्ञानता, न्याय एवं अभाव की शिकार बनी हुई है, जिसका शासन-प्रशासन न्यायपालिका में प्रतिनिधित्व नहीं के बराबर है।

      संत लहरी सिंह कश्यप ने देश की बहुसंख्यक आबादी को सामाजिक न्याय दिलवाने हेतु जीवन भर संघर्ष किया। उनके अनुसार देश की बहुसंख्यक आबादी शिक्षा के अभाव में तरक्की नहीं कर पायी है। मानवता, राष्ट्र और धर्म के दुश्मनों ने देश की बहुसख्यंक आबादी को शिक्षा से वचिंत रखने का कार्य किया और आज तक भी इसे मुश्किल ही बना कर रखा हुआ है। उनका यह भी कहना था कि एक वक्त का खाना छोड़कर बच्चों को शिक्षित करों, जमीन गिरवी रखकर या बेचकर, घर की महिलाओं के गहनें गिरवी रखकर या बेचकर, बच्चों की शिक्षा का प्रबंध करो, बुद्धिमान बनो। न्यायशील रहो एवं अच्छी संगति रखो। यह सत्य है कि गरीवी से दुख पैदा होता है लेकिन यह आवश्यक नहीं है कि गरीबी दूर होने से आदमी सुखी हो जाये। ऊँचा जीवन स्तर नहीं, बल्कि ऊँचा आचरण सुख का मूलमंत्र है।महापुरूषों का कहना है कि जो चुप रहता है उसकी भी निंदा होती है। जो अधिक बोलता है उसकी भी निंदा होती है और जो कम बोलता है उसकी भी निंदा होती है। इस पृथ्वी पर ऐसा कोई व्यक्ति नहीं, जिसकी कोई न कोई निंदा न करता हो, ना कोई ऐसा आदमी हुआ है, ना ही है और ना ही होगा, जिसकी निरंतर निंदा ही निंदा होती हो अथवा निरंतर प्रशंसा होती हो। अपने आप पर विश्वास करो, आत्म नियंत्रण रखो, निंदा से डरो नहीं, सत्कर्म करो, नशे से दूर रहो। "राष्ट्रीय सामाजिक न्याय चेतना ट्रस्ट" एवं "अल्टीमेट टुथ यूनिवर्स ट्रस्ट" ने ऐसे महान व्यक्ति के विचारों को जनता तक पहुंचानें की दृष्टि से उनका स्मृति दिवस 12 अक्टूबर 2022 को प्रेरणा दिवस के रूप में मनाने का संकल्प लिया है। श्री लहरी सिंह कश्यप का यह 9वां स्मृति दिवस है। इस अवसर पर समाज के  युवाओं, विद्यार्थियों, माताओं, बहनों बुजुर्गों ने कार्यक्रम में पधार कर  सन्मार्ग पर चलने का संकल्प लिया । संपर्क सूत्र 9415973984, 9792021860, 9759733814, 8979676300.।

3

No comments:

Post a Comment